Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

मुंबई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों, धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और प्रवीण लोनकर, को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपी, जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम और शिबू लोनकर, फरार हैं। इस बीच, राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों ने न्याय की मांग की है।

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने इस संदर्भ में एक चौंकाने वाली मांग की है। उन्होंने सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की अपील की। यादव ने कहा कि माफी मांगने से किसी की कद और प्रतिष्ठा कम नहीं होती, बल्कि गलती को स्वीकार करने से उसका कद बढ़ता है। उन्होंने सलमान खान से अपील की कि वे इस विवाद को समाप्त करें।

बिश्नोई समाज का आक्रोश
हरनाथ सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “करीब 23-24 साल पहले सलमान खान ने राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक काले हिरण का शिकार किया था। काले हिरण को बिश्नोई समाज में देवता माना जाता है और उसकी पूजा होती है। इस घटना के बाद बिश्नोई समाज के लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और सलमान खान को निचली अदालत से पांच साल की सजा मिली थी।”

यादव ने आगे कहा, “मैं चाहता हूं कि सलमान खान माफी मांग लें। इंसान से गलतियां होती हैं और सलमान खान बहुत लोकप्रिय व्यक्ति हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत बड़ी है। इस विवाद को सुलझाने के लिए मैंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनसे अपील की।”

सलमान खान के प्रति शुभचिंतक
हरनाथ यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या को सलमान खान के मामले से जोड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं सलमान खान का शुभचिंतक हूं और इसे किसी भी प्रकार से जोड़ना मेरी मंशा नहीं है।”

इससे पहले भी हरनाथ सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और काले हिरण की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सलमान खान से बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी मांगने की सलाह दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top