Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

यूपी के बहराइच जिले में रविवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरदी क्षेत्र के महराजगंज बाजार में हुए इस जुलूस के दौरान गोलीबारी और पथराव हुआ, जिसमें 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कम से कम सात अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सोमवार को भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन जारी रहा, जिसके दौरान हिंसा भड़क गई और कई दुकानों को आग लगा दी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सचिव (गृह) संजीव गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे से रेहुआ मंसूर गांव तक मूर्ति विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। उस समय दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

जिले में तनाव का माहौल
युवक की मौत की खबर फैलते ही जिले में तनाव का माहौल पैदा हो गया। हिंदू संगठनों ने विसर्जन जुलूस रोक दिए हैं और वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मूर्ति विसर्जन जारी रहना चाहिए और उन्होंने धार्मिक संगठनों से संवाद कर इसे समय पर करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी की सुरक्षा की गारंटी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top