Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

वाहनों की गति थामने को स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन बननी शुरू

सभी कार्य सड़क सुरक्षा के मानको के अनुरूप किए जाए-डीएम

देहरादून। जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । राजपुर रोड पर ओवर राइडिंग व सड़क क्रॉसिंग को ध्यान में रखते हुए तेजी से चल रहा है डिवाइडर के निर्माण कार्य। डिवाइडर के ऊपर स्टील का रेलिंग भी लगाए जाएंगे। डिवाइडर बनने से चालकों की मर्जी पर लगेगा ब्रेक, अनियमित, कही पर से कट करने वाले, मोड़ने वाले दुपहिया वाहन पर लगेगी लगाम। अब सड़क सुरक्षा के अनुरूप होगी सुगम सुरक्षित सफर।

सड़क सुरक्षा निर्माण कार्य से दुपहिया हुडदंगियों व वाहनों की तेज चाल पर लगा ब्रेक, और लोगों को ध्वनि प्रदुषण से मिलाने लगी राहत। उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी एवं अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी स्वयं मौके उपस्थित होकर मानक के अनुरूप सड़क सुरक्षा कार्य को युद्ध स्तर पर करवा रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों चौकों पर स्पीड ब्रेकर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया।

जबकि राजपुर रोड में पुरानी जिर्णशीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइड लगाने का कार्य योजना स्तर पर जारी है। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top