Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

नोएडा और मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार देर रात की गई। आरोपी युवक ने स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मुंबई की बांद्रा पुलिस ने देर रात नोएडा पुलिस से संपर्क कर बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी है और धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन नोएडा में मिली है।

निर्माणाधीन मकान पर छापेमारी
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बांद्रा पुलिस के सहायक पुलिस उप निरीक्षक रऊफ शेख अपनी टीम के साथ नोएडा आए। इसके बाद, नोएडा और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर 92 के एक निर्माणाधीन मकान पर छापेमारी की और तैयब अंसारी नाम के व्यक्ति को धमकी देने और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।

बरेली का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी
जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी तैयब अंसारी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला है और बढ़ई का काम करता है। वह सेक्टर 92 में निर्माणाधीन मकान में बढ़ई का काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि अंसारी ने इंटरनेट के माध्यम से एक नंबर निकाला और उस पर फोन करके धमकी दी।

महाराष्ट्र ट्रांजिट रिमांड पर जाएगा आरोपी
बताया जा रहा है कि जिस नंबर पर आरोपी ने धमकी दी थी, वह मुंबई पुलिस का जारी किया हुआ एक हेल्पलाइन नंबर था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मुंबई पुलिस उसे गौतम बुद्ध नगर जिले की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लेकर जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top