Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देशभर में 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए भारतीय रेल ने तैयारी तो की है, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों में सीटें नहीं मिल पा रही हैं। स्टेशन पर यात्रियों का ऐसा हुजूम उमड़ पड़ा है कि देखने पर डर लग सकता है। दिवाली और छठ पूजा के लिए लोग तीन महीने पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन बिहार और यूपी जाने वाली सभी ट्रेनों की टिकटें काउंटर खुलते ही खत्म हो जाती हैं। घर जाना जरूरी होने पर लोगों के पास अब बस का विकल्प ही बचता है।

निजी बस मालिक वसूल रहे मनमाना किराया
दिल्ली और नोएडा से यूपी और बिहार के कई शहरों के लिए रोजाना सैकड़ों बसें चलती हैं, लेकिन त्योहार के सीजन में इन बसों में भी जगह नहीं मिल रही है। निजी स्लीपर बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। कुछ रूट्स पर तो बस का किराया फ्लाइट्स से भी महंगा हो गया है। रोडवेज बसों में भी भीड़ का बुरा हाल है और सीटें आरामदायक नहीं होने के कारण लोग स्लीपर बसों का विकल्प तलाश रहे हैं।

हवाई जहाज से महंगा हुआ बस का किराया
स्लीपर बसों का किराया अब फ्लाइट के किराए से भी अधिक हो गया है। 30 अक्टूबर को चलने वाली निजी बसों का किराया कई रूट्स पर फ्लाइट्स को भी मात दे रहा है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग बस और फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट्स पर आम दिनों के मुकाबले किराए में 10 गुना तक की वृद्धि देखने को मिल रही है।

आसमान छू रही टिकटों की कीमतें

रूट बस का किराया फ्लाइट का किराया तारीख
नोएडा से लखनऊ 7000 रुपये 6000 रुपये 30 अक्टूबर
नोएडा से प्रयागराज 7319 रुपये 7299 रुपये 30 अक्टूबर
नोएडा से गोरखपुर 5550 रुपये 5595 रुपये 30 अक्टूबर
दीपावली और छठ के चलते किराए में भारी वृद्धि

नोएडा से लखनऊ के लिए निजी बस का किराया 7000 रुपये तक वसूला जा रहा है, जबकि दिल्ली से लखनऊ फ्लाइट का किराया 6000 रुपये से शुरू हो रहा है। इसी तरह, नोएडा से प्रयागराज तक बस का किराया 7319 रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि फ्लाइट का किराया 7299 रुपये है। नोएडा से गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट का किराया 5595 रुपये है, लेकिन स्लीपर बस का किराया 5550 रुपये तक पहुंच गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top