Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 20 से 35 पुलिसकर्मियों को कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज करते हुए देखा जा सकता है। इस लाठीचार्ज में कई वकील चोटिल हो गए, जिसके बाद कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव बढ़ गया है।

जज के साथ बदसलूकी के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से जुड़े एक मामले को लेकर कुछ वकील जज के पास पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान वकीलों ने जिला जज के साथ बदसलूकी कर दी, जिसके बाद जज ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति और बिगड़ गई और पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई वकील घायल हो गए।

कोर्ट रूम में कुर्सियों से वकीलों पर हमला
घटना के वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में कुर्सियों से वकीलों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। कई वकील जान बचाने के लिए वहां से भागते हुए दिखाई दिए। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में वकीलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वकीलों का कहना है कि जब तक उनके साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

न्यायालय के कार्यों का बहिष्कार
घटना के बाद जज ने न्यायालय में सभी विधिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है, जिससे आम लोगों को भी परेशानियां हो रही हैं। इस घटना के बाद न्यायालय का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो चुका है।

पहले भी हो चुके हैं वकील-पुलिस के बीच टकराव
यह पहली बार नहीं है जब पुलिस और वकीलों के बीच इस तरह का संघर्ष हुआ है। इससे पहले भी विभिन्न राज्यों में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच टकराव के मामले सामने आ चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top