Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

बलूनी की जीत के लिए खूब मेहनत कर रहे डा. धन सिंह रावत

गढ़वाल सीट बनी हॉट, प्रतिष्ठा का सवाल

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। इस सीट पर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है और उनका सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। इस कारण यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी
हुई है। इस सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए डा. धन सिंह रावत रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सही माaयने में वह उम्मीदवार अनिल बलूनी के सारथी बने हुए हैं। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की जिम्मेदारी डा. धन सिंह रावत बखूबी संभाल रहे हैं।

 

गणेश गोदियाल का गृह क्षेत्र भी डा. धन सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा वह चमोली जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं। ऐसे में उनके पास पौड़ी श्रीनगर के साथ ही चमोली जिले की दोहरी चुनौती है। उनका भरसक प्रयास है कि भाजपा इन दोनों जगहों से अधिक से अधिक मार्जन से विजयी हो। इसके लिए वह अथक मेहनत कर रहे हैं। वह एक दिन में कई जगहों पर सभा कर रहे हैं और गांव-गांव घूमकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top