Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। देश में बढ़ते साइबर अपराध (Cyber Fraud) और डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के मामलों के मद्देनजर गृह मंत्रालय (MHA) ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव इस कमेटी को मॉनिटर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देशवासियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ से सावधान रहने और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘रुको-सोचो-एक्शन लो’ का मंत्र दिया था।

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम
प्रधानमंत्री मोदी की इस नसीहत के बाद गृह मंत्रालय ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कमर कस ली है। इस संबंध में एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है, जो डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। सूत्रों के अनुसार, 14सी विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया है और डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 14सी विंग इन घटनाओं को केस-टू-केस आधार पर मॉनिटर करेगा।

डिजिटल अरेस्ट से जुड़ीं 6,000 से अधिक शिकायतें
इस साल अब तक डिजिटल अरेस्ट से जुड़ीं 6,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। गृह मंत्रालय के साइबर विंग ने करीब 6 लाख मोबाइल फोन ब्लॉक किए हैं, जो साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट में शामिल पाए गए थे। 14सी विंग ने अब तक 709 मोबाइल एप्लिकेशन को भी ब्लॉक किया है, और साइबर फ्रॉड से जुड़े 1 लाख 10 हजार IMEI को भी ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा, 3.25 लाख फेक बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

पीएम मोदी ने किया जागरूक
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘रुको-सोचो-एक्शन लो’ का मंत्र दिया और बताया कि साइबर अपराधी किस प्रकार लोगों को ठगते हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी पहले व्यक्तिगत जानकारी जुटाते हैं, फिर भय का माहौल बनाते हैं, और समय का दबाव डालते हैं ताकि व्यक्ति घबराकर उनके जाल में फंस जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top