Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी
भारी बरसात से मालदेवता, सेरकी व सिरलवालगढ में भारी नुकसान 
देहरादून। डीएम सोनिका ने  जिले के विकासखण्ड रायपुर अन्तर्गत मालदेवता, सेरकी व सिरलवालगढ में अतिवृष्टि से हुई क्षति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार को निर्देशित किया कि क्षति का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सिंचाई विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क से मलबे की सफाई करते हुए पानी की जल्द निकासी करें।
उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में पानी एवं मलबे से नुकसान न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। वहीं प्रभावित क्षेत्र में संभावित वर्षा को लेकर तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि मौके पर निगरानी बनाये रखेंगे तथा सम्ब्न्धित कार्मिक को तैनात करेंगे।
जिलाधिकारी ने सेरकी गांव में अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेते हुए  प्रभावित परिवारों का हॉलचाल जाना। ग्रामीण महिलाओं ने जिलाधिकारी को वर्षा के दौरान गदेरे से आने वाले पानी की निकासी हेतु ठोस कार्यवाही करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र सिरवालगढ का निरीक्षण किया।   लगभग दो किमी  के इलाके का पैदल निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों का हाल चाल लिया।   प्रभावित क्षेत्र में किसी प्रकार का जानमॉल की क्षति नहीं हुई है। वर्षा के दौरान निगरानी हेतु कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, अधीक्षण  अभियन्ता सिंचाई संजय राज, अधि.अभि.सिंचाई दिनेश उनियाल, तहसीलदार सदर विवेक राजौरी, सहित लोनिवि, सिंचाई एवं सम्बन्धित विभागों के  अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top