Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

दिल्ली। दिवाली के अवसर पर जानलेवा वायु प्रदूषण के चलते सरकार ने पटाखों पर बैन लगा रखा है। इस साल भी दिल्ली में दिवाली पर किसी भी प्रकार के पटाखे न जलाने के लिए दिल्ली सरकार ने पुलिस की 300 टीमें विभिन्न इलाकों में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये टीमें शहर के हर कोने में गश्त कर रही हैं और पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। यदि कोई पटाखे जलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार 24 घंटे प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रही है। पटाखे जलने से अगले दिन सुबह की स्थिति क्या होती है, यह हम सभी जानते हैं। इसलिए पटाखे बैन किया गया है, ताकि दिल्ली के लोग धूमधाम से दिवाली मना सकें और दिए जलाएं।” गोपाल राय ने अधिकारियों के साथ बैठक में लोगों की जागरूकता पर जोर देने की बात भी कही है।

अब तक करीब 19,000 किलो पटाखे जब्त
पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगाने के बाद, दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 19,005 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। इस बैन को लेकर मोहन भागवत, बीजेपी नेता और बाबा बागेश्वर ने सवाल उठाए थे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने पटाखों पर बैन के बारे में कहा, “हम धूमधाम से त्यौहार मनाएंगे लेकिन पटाखे नहीं जलाएंगे। दिल्ली के लोगों से यही अपील की गई है। सभी के सहयोग से यह संभव होगा, क्योंकि पटाखे जलाने से धुंध बढ़ती है और अगले दिन दिक्कत होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top