Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते घरेलू अपराधों को उजागर करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपनी शादी के 10 साल बाद पति समेत ससुराल के 6 सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण जैसे बेहद संगीन आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में कुलवंत नाम के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर, देवर, ननद और ननदोई ने दहेज कम मिलने का ताना देना शुरू कर दिया। ससुरालियों द्वारा लगातार मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग की गई, जो बाद में बढ़कर 10 लाख रुपये तक पहुंच गई। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। बीच में रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।

पीड़िता ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति नशे की हालत में उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता था। प्रताड़ना की हदें तब पार हो गईं जब मार्च 2025 में रसोई का सामान मांगने पर पति और अन्य परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटा और उसके छोटे बेटे के साथ उसे घर से धक्के देकर निकाल दिया। ससुराल वालों ने उसे दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top