Headline
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रेमनगर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,400 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई की रात गोपनीय सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राव वीरेन्द्र (25) निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान, ध्रुव भारद्वाज (25) निवासी लक्ष्मण चौक, देहरादून तथा सुगम वर्मा (31) निवासी शिव कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा-13 के तहत कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top