Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली – भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन का भारतीय परंपराओं के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला है। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिस के लिए नई इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू कार ली, और भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते हुए नारियल फोड़कर और कार में नींबू-मिर्ची बांधकर इसका उद्घाटन किया। इस अनुष्ठान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।

नींबू-मिर्ची और नारियल से किया उद्घाटन
वीडियो में एकरमैन को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के ऊपर का कवर हटाते, जर्मनी का राष्ट्रीय ध्वज लगाते और फिर कार में नींबू-मिर्ची बांधते देखा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने नारियल फोड़कर भारतीय परंपराओं के अनुसार शुभ शुरुआत की। यह अनुष्ठान बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है।

प्रदूषण कम करने के लिए लिया इलेक्ट्रिक वाहन
एकरमैन ने बताया कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन लेने का फैसला किया, जिससे वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा, “जर्मनी और भारत प्रदूषण कम करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं और मुझे लगा कि हमें इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

एफईबीआई के शुभारंभ पर जताई खुशी
हाल ही में एकरमैन ने दिल्ली में फेडरेशन ऑफ यूरोपियन बिजनेस इन इंडिया (एफईबीआई) के शुभारंभ पर भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि यह संगठन भारत और यूरोप के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top