Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

लोगों को खाने-पीने और उपयोग की सभी वस्तुएं शुद्ध ढंग से प्राप्त हों – सीएम

देहरादून। मसूरी की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को वह बार-बार हिदायत दे रहे हैं। सीएम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान फिर दोहराया कि प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद, अतिक्रमण और थूक जिहाद करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा, देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बना रहना चाहिए। देश-दुनिया में उत्तराखंड का अलग स्थान है। एक शांतप्रिय, धार्मिक, सांस्कृतिक राज्य की पहचान है। लोग देवभूमि को बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ देखते हैं। लैंड जिहाद हो, लव जिहाद हो या थूक जिहाद हो, शासन और प्रशासन के स्तर पर हम इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

सीएम धामी ने कहा, ठोस पहल करेंगे। प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे कि इस तरह के मामलों की सघन जांच हो। कहा, हमारे त्योहार के सीजन आ रहे हैं। हमारी यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि लोगों को खाने-पीने और उपयोग की सभी वस्तुएं शुद्ध ढंग से प्राप्त हों। थूक जिहाद उत्तराखंड देवभूमि में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है। इसे हमें स्वीकार नहीं करेंगे। कहा, सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जे, धर्मांतरण और मसूरी में हुई घटना को लेकर सीएम के लगातार बयान आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्य सचिव और सचिव राजस्व को सभी जिलों में भू-कानून के विपरीत भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top