Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका 

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, मेरिट लिस्ट में टॉप 25 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे समय पर जारी किए गए हैं। परीक्षाफल भी अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी मेरिट में शामिल 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए।

उधर, बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 10वीं में दो और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, बोर्ड की परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को लगता है, उनके कम अंक आए हैं। अंक सुधार के लिए उन्हें भी मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट बताते हैं कि विभाग की ओर से अंक सुधार परीक्षा कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top