Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

जयपुर: राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत 8 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे के CPRO कैप्टन शशि किरण के मुताबिक, 1 अक्टूबर की शाम को हनुमानगढ़ के रेलवे अधिकारी को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बूंदी, अलवर और उदयपुर रेलवे स्टेशनों पर 30 अक्टूबर को बम धमाके करने की धमकी दी गई है।

पत्र में खुद को जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताते हुए लेखक ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर भी हमले की धमकी दी है। इस पत्र के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस और सुरक्षा बल सभी स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाए हुए हैं, और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। मामले में हनुमानगढ़ जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

धमकी पत्र में यह भी लिखा गया है कि 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर और कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top