Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नवरात्रि को देखते हुए अयोध्या में अगले 9 दिनों तक मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। योगी सरकार के इस फैसले के तहत अयोध्या जनपद में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से छठ तक के त्योहारों में शांति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

पूरे राज्य में खुले में मांस की बिक्री पर रोक
सरकार ने पूरे प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री और अवैध स्लॉटर हाउस के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि धार्मिक स्थलों के आसपास मांस और शराब की दुकानें न हों और शराब की दुकानें तय समय में ही खुलें। इसके साथ ही अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

योगी सरकार के निर्देशों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top