Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स जैसी बात को लेकर किसी ने अपनी गंभीरता नहीं दिखाई थी। वहीं इसे बनाने वाली एस्ट्राजेनेका ने यूके हाईकोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में पहली बार माना है कि उस कोविड-19 वैक्सीन में Blood Clotting से लेकर TTS जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को ज्यादातर देशों में कोविशील्ड नामों के तहत बेचा गया था।

साल 2020 में कोविड-19 महामारी के समय पूरी दुनिया में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया समेत कई अलग-अलग नामों से पूरी दुनिया के कई देशों में बेचा गया था. बाद में इस वैक्सीन को लेकर केस दर्ज कराए गए, ऐसा माना गया इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के कारण कई लोगों की मौते हुई है।

दुनियाभर में बिकी कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया नाम से ये वैक्सीन
कोविड-19 महामारी के दौरान पूरी दुनिया में एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कोविड वैक्सीन को कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया के नाम से बेचा था. लेकिन वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स दिखने के बाद इस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. लोगों ने आरोप लगाए कि कंपनी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की मदद से जो वैक्सीन तैयार की उसके कई साइड इफेक्ट्स ऐसे हैं जो लोगों के लिए जानलेवा हैं।

सबसे पहला केस कोविड वैक्सीन के खिलाफ जैमी स्कॉट ने दायर किया था जो किब्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं. उनके मुताबिक उन्होंने साल 2021 अप्रैल में एस्ट्राजेनेका कंपनी की वैक्सीन ली थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. जैमी स्कॉट के अलावा कई परिवारों ने इस वैक्सीन के खिलाफ अदालत में केस दायर किया।

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए गोल्डन टिप्स –

1.संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स हों। प्रोसेस्ड और ट्रांस फैट्स से दूरी बनाना ही फायदेमंद है।

2,नमक का प्रयोग कम करें

3.जरूरत से ज्यादा वजन या मोटापा दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है। हेल्दी वजन बनाए

4.रोजाना एक्सरसाइज करें(30-40 मिनट पर डे )

5.स्मोकिंग से बचें

6.तनाव को मैनेज करें

7.नियमित चेक-अप करवाएं(हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top