Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली – मंगलवार को चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसके बाद केरल की खाली पड़ी वायनाड लोकसभा सीट एक बार फिर चर्चा में आ गई। चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

वायनाड उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा छोड़ी गई इस सीट से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरेंगी। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव होगा, जिससे उनका आधिकारिक राजनीतिक करियर शुरू होने जा रहा है।

राहुल जैसा प्रियंका को भी मिलेगा वायनाड का आशीर्वाद?
प्रियंका गांधी वाड्रा अब तक केवल अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करती आई हैं, लेकिन इस बार वे खुद वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वायनाड सीट को कांग्रेस की सुरक्षित सीट माना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था, तब वायनाड ने उन्हें संसद तक पहुंचाया था।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर खेला दांव
इस बार राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद वायनाड सीट पर उपचुनाव होना तय हुआ। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया, जिससे यह उपचुनाव और भी महत्वपूर्ण हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की संभावना पहले ही जताई थी।

अब 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेंगी और वायनाड के मतदाताओं से उनका सीधा संवाद होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top