Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

प्रदेश को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी

सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देहरादून।  प्रदेश को 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मिल गए हैं। मंगलवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए अधिकारियों से कहा कि उनके सामने सबसे पहला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल का है और उन्हें आज से ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जी जान से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा भी नए अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के बाद भी लगातार ब्लॉक स्तर पर नए खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और उनकी तमाम प्रशिक्षण आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों को उठानी है, इसके लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 34 नए अधिकारियों का चयन किया गया है इनमें से उपस्थित 19 युवाओं को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए, जो चयनित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि विभाग में अब मैन पावर की कमी नहीं रहेगी जिससे विभाग के प्रदर्शन में और सुधार होगा। इस अवसर पर 11 लैब असिस्टेंट (फॉरेंसिक) को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । साथ ही गृह विभाग के तहत 5 फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन का लोकार्पण भी किया गया ।

आयोजन में विधायक दलीप सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, गृह सचिव शैलेश बगोली, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top