Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत सरकार के एक पूर्व अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश में भूमिका निभाई।

विकास यादव पर गंभीर आरोप
न्यूयॉर्क की एक अदालत में दाखिल अभियोग के अनुसार, विकास यादव (39), जो भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) में काम करते थे, पर पन्नू की हत्या की नाकाम कोशिश और धन शोधन के आरोप लगाए गए हैं। न्याय विभाग ने बताया कि यादव अब भी फरार हैं, और पहले अभियोग पत्र में उन्हें सह-साजिशकर्ता के रूप में चिह्नित किया गया था।

भारत ने किया संलिप्तता से इनकार
भारत सरकार ने अमेरिकी धरती पर किसी अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश में संलिप्तता से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पुष्टि की कि आरोपी विकास यादव अब भारत सरकार के कर्मचारी नहीं हैं। साथ ही, मामले में शामिल एक अन्य सह-आरोपी निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल अमेरिकी जेल में है।

अमेरिका का बयान और भारत का सहयोग
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड ने कहा, “यह आरोप दर्शाते हैं कि न्याय विभाग अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने और उनके अधिकारों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा।” भारत ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की थी और अमेरिका ने इस जांच में भारत के सहयोग की सराहना की है।

साजिश का खुलासा
अभियोग के अनुसार, यादव और गुप्ता ने 2023 की गर्मियों में सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश रची थी। गुप्ता ने एक भाड़े के हत्यारे को इस कार्य के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने की पेशकश की थी, लेकिन वह हत्यारा एफबीआई का मुखबिर निकला।

यह साजिश उस समय की है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top