Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

बांसी (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेहड़ा उर्फ रामनगर में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल गए एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरिगौला निवासी भगवान यादव का पुत्र मुकेश यादव सोमवार शाम को अपनी बहन से मिलने लेहड़ा गांव गया था। आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुँचा, पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे पूर्णवासी, गुड्डू, सुड्डू और सूरज ने उसे घेर लिया और विवाद करने लगे। जब मुकेश ने विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी। इलाज के बाद पीड़ित के पिता भगवान यादव ने शिवनगर डिडई थाने में चारों हमलावरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष बृजेश ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top