Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चला। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फेज में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले फेज में उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर वोट डाले गए. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, राजस्थान की 12 और मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए।

यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान की किन-किन सीटों पर वोटिंग?
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे. वहीं, राजस्थान की 12 सीटों में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग होगी. वहीं, मध्यप्रदेश की छह सीटों में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है. बिहार की बात करें तो यहां गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में वोटिंग होगी. वहीं, उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार में वोट डाले जाएंगे।

बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें 2019 के चुनाव में में इन चारों सीट पर 53.47 प्रतिशत पोलिंग हुई थी, लेकिन इस बार 5.30 प्रतिशत कम पोलिंग हुई।

जानिए शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

अंडमान और निकोबार- 56.87%
अरुणाचल प्रदेश- 63.26 %
असम- 70.77 %
बिहार- 46.32 %
छत्तीसगढ़- 63.41 %
जम्मू और कश्मीर- 65.08%
लक्षदीप- 59.02 %
मध्य प्रदेश- 63.25 %
महाराष्ट्र- 54.85 %
मणिपुर- 67.46 %
मेघालय- 69.91 %
मिजोरम- 52.62 %
नागालैंड- 55.75 %
पुडुचेरी- 72.84 %
राजस्थान- 50.27 %
सिक्किम- 67.58 %
तमिलनाडु- 62.02 %
त्रिपुरा- 76.10 %
उत्तर प्रदेश- 57.54 %
उत्तराखंड- 53.56 %
पश्चिम बंगाल= 77.57 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top