Headline
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे सीएम धामी, शहीदों को नमन कर दिया समग्र विकास का संदेश
सीएम धामी ने शहीदों को किया याद, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

जियो स्टूडियोज ने विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ब्लैकआउट का टीजर जारी कर दिया है. इसे जारी करने के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। देवांग शशिन भावसार की निर्देशित, ब्लैकआउट का प्रीमियर 7 जून, 2024 को केवल जियो सिनेमा पर होगा।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ब्लैकआउट का टीजर अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, समय-समय की बात है, देखते हैं ये रात का बादशाह कौन है। ब्लैकआउट टीजर आउट नाउ. ब्लैकआउट स्ट्रीमिंग 7 जून को विशेष रूप से जिओ सिनेमा प्रीमियर पर. टीजर के बैकग्राउंड अनिल कपूर की आवाज सुनी जा सकती है।

ब्लैकआउट के टीजर की शुरुआत रात में एक खाली सडक़ पर कार एक्सीडेंट से होती है. एक कार में विक्रांत मैसी है जो सडक़ हादसे सदमे और डरे हुए हैं। लेकिन वह जल्द ही खुश हो जाते है, जब उन्हे दूसरी ओर सोने और पैसे से भरी हुई कार मिलती है. इतना सारा कीमती सामान देख वह उसे लेकर फरार होने का फैसला करते हैं।

लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी जिंदगी बदलने वाली है. ड्रामा, कॉमेडी, रहस्य और एक्शन से भरपूर टीजर में विक्रांत मैसी के अलावा सुनील ग्रोवर, मौनी रॉय, जिशु सेनगुप्ता जैसे अन्य फिल्म के किरदारों की झलक दिखाई गई है। ब्लैकआउट 7 जून, 2024 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top