Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हर हफ्ते इस फिल्म को लेकर नए- नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कार्तिक आर्यन ने फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्टर ने बताया कि फिल्म के फर्स्ट शैड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भूल भुलैया 3 के सेट से एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन और एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति क्लैप बोर्ड के पिछे खड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों ही एक्टर्स की आधी- आधी शक्ल दिखाई दे रही हैं. बात करें इस तस्वीर में लीड एक्टर्स के लुक की तो कार्तिक अपने रूह बाबा वाले लुक में नजर आ रहे है. सिर पर कपड़ा बाधें, हाथों में माला और अंगूठी के साथ उन्होंने क्लैप बोर्ड को पकड़ा हुआ है। वहीं तृप्ति आखों मे काजल और माथे पर बिंदी लगाई हुए ग्लोविंग लुक में नजर आ रही हैं।
तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- टिंग टिंग टिंग टिडिंग टिंग टिंग.. हमने भूल भुलैया का फर्स्ट शैड्यूल को रैप अप कर दिया है। शेड्यूल के बीच का ये छोटा सा ब्रेक मुझे काफी एक्साइटेड कर रहा है। इसी के साथ एक्टर ने लिखा कि रूह बाबा कि टोपी में इस बार एक अलग जादू है।

बता दें इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं. इस फिल्म को टी सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी  के साथ साथ माधुरी दीक्षित और भूल भुलैया की ओरिजिनल भूतनी विद्या बालन भी लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए अपनी फीस डबल कर दी है. इस फिल्म के लिए वो 80 लाख रुपए फीस ले रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के लिए तृप्ति को 40 लाख रुपये फीस दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top