Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी पारा गर्माया हुआ है। इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातिवू आइलैंड को लेकर फिर डीएमके पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बयानबाजी के अलावा, डीएमके ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया है। कच्चातिवू पर सामने आए नए विवरणों ने डीएमके के दोहरे मानकों को पूरी तरह से उजागर कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके पारिवारिक इकाइयां हैं। उन्हें केवल इस बात की परवाह है कि उनके अपने बेटे और बेटियां आगे बढ़ें। उन्हें किसी और की परवाह नहीं है। कच्चातिवू पर उनकी उदासीनता ने विशेष रूप से हमारे गरीब मछुआरों और मछुआरे महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 1974 में इंदिरा गांधी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा था कि कच्चातिवू द्वीप कांग्रेस ने श्रीलंका को थमा दिया था। इससे लोग नाराज हो गए। कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. हालांकि, इसके बाद कांग्रेस की तरफ से भी काफी बयानबाजी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top