Headline
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री धामी ने किया संवाद
दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु उठाएं समुचित कदम, मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
’सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम-18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसजीआरआरयू के फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवम् शहीदी दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विश्वशांति एवम् अहिंसा के पुजारी बापू को याद किया गया। फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से वैष्णव जन तो तेने कहिए पीड़ पराई जाने रे का जाप कर महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को आत्मसात किया। एसजीआरआरयू की कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी करोड़ों युवाओं को सत्य के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर, निदेशक, आई. क्यू.ए.सी  डॉ दिव्या जुयाल सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष एवम् छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top