Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

रुद्रपुर। उत्तराखंड देवभूमि में चुनावी शंखनाद को पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दौरान न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी भेंट की गई बल्कि कुमाऊँ की प्राचीन ऐपण कला और आदि कैलाश का छाया चित्र भी भेंट किया गया। सीएम धामी ने भी पीएम को तमिलनाडु से मंगाया गया एक विशेष तौर का शंख भेंट किया। खैर, उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी जो भी वस्तुएं पीएम मोदी को भेंट की गई, इन तमाम चीजों को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने और ब्रांडिंग करने में पीएम मोदी की भी बड़ी भूमिका रही है।

दरअसल, उत्तराखंडी टोपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से खासी पॉपुलैरिटी मिली है। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में इसका विशेष जिक्र करने से लेकर उत्तराखंड में जब-जब आते हैं तो इस टोपी को धारण जरूर करते हैं। इस टोपी को पीएम द्वारा पहनने के बाद से इस टोपी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। ऐसी भी स्थिति आयी कि ब्रह्मकमल लगी इस टोपी की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही है। इस टोपी को अब और भी अधिक गौरव के साथ उत्तराखंडी लोग धारण करने लगे हैं।

इसी तरह की स्थिति, ऐपण कला के साथ भी रही है। सीएम धामी कुमाऊं की इस विशेष पहचान को दिल्ली दौरों के दौरान पीएम को भेंट कर चुके हैं। यही वजह रही कि इस कला के बारे में हर कोई जानने और इसे लेने को लेकर लोग आतुर रहते हैं।

कमोबेश यही स्थिति आदि कैलाश को लेकर भी कही जा सकती है। दरअसल, जब से पीएम मोदी ने इस क्षेत्र का सीएम धामी के न्यौते के बाद दौरा किया और लोगों से यहाँ आने की अपील की है तब से यहां लोगों की आवाजाही खूब बढ़ रही है। सीएम धामी ने पीएम के विजन को आगे बढ़ाते हुए उड़ान योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र के लिये हेली सेवा प्रारंभ कराई है जिसके उत्साहजनक नतीजे सामने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top