Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

पश्चिम बंगाल।  हावड़ा में शनिवार सुबह एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई। सिकंदराबाद से शालीमार जा रही सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

यह हादसा नवलपुर रेलवे स्टेशन के पास, हावड़ा से करीब 40 किलोमीटर दूर नालपुर में सुबह 5:30 बजे हुआ। ट्रेन जब खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी एक पार्सल वैन और दो यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ट्रेन की गति धीमी होने के कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों ने बताया कि एक तेज झटका महसूस हुआ और ऊपर रखे सामान नीचे गिर गए, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया।

दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओमप्रकाश चरण ने जानकारी दी कि घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद बहाली कार्य तेजी से जारी है, और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top