Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

पिछले लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसके निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।अब बेबी जॉन के ट्रेलर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।दरअसल, वरुण की फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जहां फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरुण और एटली समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी शामिल होगी।सितंबर, 2024 में एटली ने मुंबई में आयोजित बिग सिने एक्सपो, 2024 में बेबी जॉन की खास झलकियों दिखाई थीं, जिसे प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलीं।

बेबी जॉन इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बेबी जॉन में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेबी जॉन में अभिनेता सलमान खान मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

(आर एन एस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top