Headline
उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे सीएम धामी, शहीदों को नमन कर दिया समग्र विकास का संदेश
सीएम धामी ने शहीदों को किया याद, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग की है। यात्रियों को डराने और धमकाने के उद्देश्य से ट्रेन पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदमाशों ने गार्ड के डिब्बे की ओर की फायरिंग
बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह करीब 9:25 बजे घटी, जब नंदनकानन एक्सप्रेस चरंपा रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। बदमाशों ने गार्ड के वैन डिब्बे की ओर फायरिंग की, जिसमें यात्रियों के बैठने की जगह नहीं होती है। सौभाग्य से, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग की वास्तविकता की जांच में जुटी रेलवे पुलिस
भद्रक जीआरपी ने ट्रेन प्रबंधक से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ और जीआरपी अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फायरिंग किसने और क्यों की। साथ ही, अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि यह घटना वास्तव में गोलीबारी थी या पत्थरबाजी का मामला हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top