Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर और कशिश फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर श्रीधर रंगायन और सागर गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की कहानी बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग और दिल को छू लेने वाली है।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज 

फिल्म  ‘कुछ सपने अपने’ लंबे समय अपनी रिलीज का इंतजार कर रही थी। अब यह हिंदी फीचर फिल्म वैलेंटाइन वीक के बाद रिलीज होगी। फिल्म को 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के कुछ महीनों पहले रिलीज हुए ट्रेलर में नजर आया था कि यह कहानी यंग जनरेशन के प्यार और नजरिए को लेकर है।

क्या है कहानी 
श्रीधर रंगायन और सागर गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म  ‘कुछ सपने अपने’ एक समलैंगिक जोड़े के प्यार की कहानी है। साथ ही इनके प्यार के बीच परिवार की क्या भूमिका है? इस विषय के आसपास ही फिल्म की कहानी कही जा रही है। फिल्म को बहुत ही संवेदनशील तरीके से बनाया गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें मोना अंबेगांवकर, शिशिर शर्मा, सात्विक भाटिया, अर्पित चौधरी, अभय कुलकर्णी, वीना नायर, यामिनी सिंह और टियोडोर विक्कनबर्ग हैं। मोना अंबेगांवकर ने फिल्म में मां की भूमिका निभाई है, वह अपने बेटे के हर फैसले के साथ खड़ी नजर आती है। फिल्म को सोलारिस पिक्चर्स, मोहम्मद शेख हुसैन अली, टीएनवी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top