Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने आज आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में भेजा। विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कल रात केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज यह आदेश दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को घोटाले का मुख्‍य साजिशकर्ता बताते हुए अदालत से 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।

निदेशालय ने कहा कि केजरीवाल आबकारी नीति को तैयार करने में सीधे तौर पर शामिल थे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अदालत ले जाते समय संवाददाताओं के सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि वह जेल से ही देश के लिए काम करते रहेंगे। शुक्रवार को शाम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top