Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

शिक्षा चकित्सा के क्षेत्र में गुरुराम राय दरबार साहेब का अतुलनीय योगदान

देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय के महंत देवेंद्र दास जी को उनके जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महंत देवेंद्र दास जी व श्री गुरु राम राय दरबार साहेब का देहरादून व उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शिक्षा व चकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण व अतुलनीय योगदान है। धस्माना ने कहा कि श्री गुरु राम राय दरबार ट्रस्ट प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक की स्कूली शिक्षा में व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा व चकित्सा के क्षेत्र में उत्तराखंड ही नहीं वरन देश भर के बच्चों व युवाओं को बेहतरीन शिक्षा दे रहा है।

धस्माना ने कहा कि जो काम कोई सरकार नहीं कर पा रहीं वो काम श्री गुरु राम राय दरबार साहेब ट्रस्ट कर रहा है। धस्माना ने कहा कि महंत देवेंद्र दास जी के कार्यकाल में ट्रस्ट ने शिक्षा व चकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार किया है और केंद्र व राज्य सरकार को चाहिए कि श्री महंत देवेंद्र दास जी को पद्म सम्मान से सम्मानित करें। धस्माना ने महंत देवेंद्र दास जी की दीर्घायु की कामना की व उनसे राज्य की जनता पर आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top