Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर होती समस्या अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। बुधवार (16 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहने पर पंजाब और हरियाणा सरकारों को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब कर 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होकर अपनी सफाई देने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं। मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ देने से समस्या का समाधान नहीं हो रहा। कोर्ट ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। साथ ही, अदालत ने एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को निर्देश दिया कि वह निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे।

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरे के निशान को पार कर चुका है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 से अधिक हो गया है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इसके तहत आतिशबाजी, होटल-रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी जलाने और खुले में कचरा फेंकने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top