Headline
एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।
लोहियाहेड हेलीपैड पर सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।
राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में IMA में पहली बार एक साथ गूँजेगा महिला-पुरुष कैडेट्स का कदमताल
हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शिरकत की।
फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
वर्षाकाल से पहले पूरे हों बाढ़ सुरक्षा कार्य- सचिव आपदा प्रबंधन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चैहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top