Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के नाम पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरे संदेश मिलने के बाद उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सलमान खान के घर के बाहर लगभग 30 पुलिसकर्मियों को हाई-टेक हथियारों, जिनमें एके-47 भी शामिल हैं, के साथ तैनात किया गया है। पुलिस ने अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है जिसने धमकी भरा मैसेज भेजा था।

शुक्रवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए इस धमकी भरे संदेश में सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। संदेश में कहा गया कि इसे हल्के में न लें और अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें यह राशि देनी होगी। साथ ही, संदेश में चेतावनी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उनकी स्थिति पूर्व राजनेता बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी।

इस धमकी के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी हुई है या फिर कोई और गिरोह स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

इसके अलावा, हाल ही में नवी मुंबई की पनवेल पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया था, जो पहले सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की रेकी और गोलीबारी की घटना में शामिल था। सुक्खा की गिरफ्तारी के बाद उसे नवी मुंबई लाया गया है, और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top