Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

नई दिल्‍ली। अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अब्बास अंसारी की जमानत याचिका को मंजूरी दी, फिर भी वह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि उनके खिलाफ अन्य मामले भी अदालतों में विचाराधीन हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब्बास अंसारी, जो कि मुख्‍तार अंसारी के विधायक बेटे हैं, को मनी लॉन्ड्रिंग केस और चित्रकूट जेल में अवैध तरीके से पत्नी से मुलाकात मामले में जमानत मिली है।

कोर्ट ने अब्बास अंसारी से यह भी कहा कि उन्हें चल रही जांच में सहयोग करना चाहिए।

ED द्वारा दर्ज किया गया केस
ED ने अब्बास अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रारंभिक दृष्टया पैसे के लेनदेन का संबंध साबित होता है, और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं है कि अभियुक्त निर्दोष है। अब्बास अंसारी पर आरोप है कि उनकी कंपनी, मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है। इस फर्म ने जमीनों पर कब्जा कर गोदामों को FCI को किराए पर देकर 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसके अलावा, कंपनी पर नाबार्ड से 2.25 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्राप्त करने का भी आरोप है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी पहले राहत
हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को भी बड़ी राहत दी थी। हाईकोर्ट ने उनके साले आतिफ रजा उर्फ सरजील और अफरोज की भी जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। हालांकि, जमानत अर्जी मंजूर होने के बाद भी अब्बास अंसारी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया। फिलहाल, अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं, जबकि आतिफ रजा उर्फ सरजील लखनऊ जेल में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top