Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

भाजपा विधायक सरिता आर्य ने स्पीकर का स्वागत किया

हरेला पर्व- कुमाऊं दौरे पर किया पौधरोपण

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अपने कुमाऊं क्षेत्र प्रवास के दूसरे दिन हल्द्वानी सर्किट हाउस पहुंची जहां नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा वार्ता हुई।

हल्द्वानी पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का स्थानीय विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने हल्द्वानी पहुंचने पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मिलन और संवाद से राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

भेंट के पश्चात, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने हल्द्वानी काठगोदाम स्थित शक्तिपीठ शीतला माता मन्दिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ता व जनता के बीच में उत्साह व जागरूकता देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी का हृदय से आभार व धन्यवाद किया। साथ विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अपार हर्ष व उत्साह व्यक्त करते हुये कहा कि उनके आगमन से सभी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गजराज बिष्ट , सचिन शाह , ग्राम प्रधान कलावती देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम गोस्वामी ,प्रमोद बोहरा मुकेश बोरा,विजय कौशल जीना मनराल ,दीपाशुं जीना ,पंकज सूर्य उदित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top