Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। गुरुवार रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए एक धमकी भरा मैसेज आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मैसेज में कहा गया कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाना लिखा गया है और गाने के लेखक को एक महीने के अंदर मार दिया जाएगा। धमकी में यह भी कहा गया कि सलमान खान में अगर हिम्मत है तो उसे बचा कर दिखाएं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

22 दिनों में पांचवीं धमकी
जानकारी के अनुसार, पिछले 22 दिनों में यह पांचवीं बार है जब सलमान खान को धमकी मिली है। पहले भी उन्हें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल चुकी हैं। बीते दिनों मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसमें बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी।

शाहरुख खान को भी मिली थी धमकी
गुरुवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को भी कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और कॉल ट्रेस करने पर धमकी देने वाला रायपुर, छत्तीसगढ़ से निकला। स्थानीय पुलिस ने रायपुर में आरोपी फैजान खान को ढूंढ निकाला। फैजान का दावा है कि उसका फोन गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने खमडीह पुलिस स्टेशन में की थी। पुलिस ने उसे मुंबई पूछताछ के लिए 14 तारीख को बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top