Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

बारामती: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के पहले, एनसीपी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि वह भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवार ने कहा, “मैं 14 चुनाव लड़ चुका हूं। कहीं तो रुकना पड़ेगा। अब नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए।” उनके इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

शरद पवार का बयान
शरद पवार ने आगे कहा, “मैं अभी राज्यसभा में हूं। मेरे कार्यकाल में 1.5 साल बाकी हैं। कार्यकाल पूरा होने के बाद मुझे सोचना होगा कि मैं आगे राज्यसभा जाऊं या नहीं। लोकसभा चुनाव तो अब मैं नहीं लड़ूंगा। मुझे अब सत्ता नहीं चाहिए, मुझे समाज के लिए काम करना चाहिए।” पवार ने यह भी कहा कि बारामती को नए नेतृत्व की आवश्यकता है, और इस सीट पर उन्होंने अपने पोते युगेंद्र पवार को चुनावी मैदान में उतारा है। युगेंद्र का मुकाबला उनके चाचा अजित पवार से होगा। युगेंद्र पवार, अजीत पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे हैं, और शरद पवार ने उन्हें भविष्य का नेता बताया है।

बयान के मायने
शरद पवार के इस बयान को कुछ लोग राजनीति से रिटायरमेंट का संकेत मान रहे हैं। अजीत पवार कई बार शरद पवार की उम्र और रिटायरमेंट का मुद्दा उठा चुके हैं। वहीं, कुछ अन्य इसे शरद पवार का इमोशनल कार्ड मानते हैं, जिसके माध्यम से वह जनता से अपने पक्ष में वोट देने की भावुक अपील कर रहे हैं। 84 साल की उम्र में भी शरद पवार काफी सक्रिय हैं। उनका राजनीतिक सफर 1967 में शुरू हुआ, और वे 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1999 में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी का गठन किया था। हालांकि पिछले साल उनके भतीजे अजीत पवार ने पार्टी को तोड़ दिया था, फिर भी लोकसभा चुनाव में 8 सीटें जीतकर शरद पवार की पार्टी ने अपनी ताकत साबित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top