Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है, वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां भी बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं, वहां का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हों तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए।

बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का शासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top