Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध हर पल और भयानक होता जा रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने द्निप्रो शहर पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) से हमला किया है। इस हमले में कई महत्वपूर्ण इमारतें और ढांचे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने इस हमले में किंझल हाइपरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया।
यह पहली बार है जब रूस ने करीब 1000 दिनों से जारी इस युद्ध में आईसीबीएम मिसाइल का उपयोग किया है।

हमले की वजह क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला यूक्रेन की ओर से अमेरिका और ब्रिटेन की लंबी दूरी की मिसाइलों के हमलों के जवाब में किया गया है। हालांकि, रूस की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने प्रेस वार्ता की, लेकिन आईसीबीएम मिसाइल के उपयोग पर कोई टिप्पणी नहीं की।

क्या हैं ICBM मिसाइलें?
इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइलें हैं, जिनकी रेंज एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक होती है। इन मिसाइलों की रफ्तार 24,500 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है, जिससे इन्हें रोकना लगभग असंभव हो जाता है।

किन देशों के पास हैं ICBM मिसाइलें?
अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, भारत, ब्रिटेन, इज़राइल और उत्तर कोरिया के पास ICBM मिसाइलों का जखीरा है।

ICBM मिसाइलों की खतरनाक क्षमता
इन मिसाइलों को मुख्य रूप से परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें रासायनिक और जैविक हथियारों को भी लोड किया जा सकता है, हालांकि ऐसा अब तक कभी किया नहीं गया है। एक ICBM मिसाइल कई वारहेड ले जा सकती है और अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकती है।

इस हमले से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर इसे लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि परमाणु हथियारों का उपयोग युद्ध को और विनाशकारी बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top