Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंगलवार को बुलढाणा जिले के चिखली में होने वाली चुनावी रैली विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इस रैली का आयोजन कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में किया गया था, जिसमें राहुल गांधी सोयाबीन और कपास किसानों से संवाद करने वाले थे।

राहुल गांधी ने इस रैली के रद्द होने की जानकारी एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, “मुझे आज चिखली आना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुझे सोयाबीन और कपास उत्पादक किसानों से बातचीत करनी थी, जो वर्तमान में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।”

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को सोयाबीन और कपास का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे वे परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है।”

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आएगा, तो किसानों की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी के कारण राहुल गांधी का उड़ान भरना संभव नहीं हो सका।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवम्बर को एक ही चरण में होंगे और 23 नवम्बर को मतगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top