Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर पहुंचे और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से मुलाकात की। उनके साथ रामपुर के सांसद मोहिब्बुल्लाह भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के साथ है और उनकी लड़ाई में पूरी ताकत से आगे रहेगी। उन्होंने रामपुर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक भाजपा को लखनऊ से नहीं हटाया जाता।

आजम खान के परिवार पर अन्याय का मुद्दा
अखिलेश यादव ने आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा सरकार आने पर इन मामलों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने न्यायालय से उम्मीद जताई कि आजम खान को जल्द ही इंसाफ मिलेगा। सपा के रवैये पर उठे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने इस लड़ाई में पूरी ताकत झोंकी है।

चंद्रशेखर आजाद की अब्दुल्ला आजम से जेल में मुलाकात
उधर, उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से जेल में मुलाकात की। चंद्रशेखर ने कहा कि अब्दुल्ला आजम से उनके सियासी रिश्ते नहीं हैं और वे छोटे भाई के तौर पर उनसे मिलने गए। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला आजम का हौसला देखने लायक है, और सड़क से संसद तक इस लड़ाई में उनका साथ देंगे।

फर्जी मुकदमों के जरिए सजा का आरोप
चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता के अहंकार में अन्याय कर रहे हैं और फर्जी मुकदमों के जरिए अब्दुल्ला आजम को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला की जान की सलामती के लिए वे दुआ करते हैं, और अगर उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा गया, तो वे सरकार का कड़ा विरोध करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top