Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे अनैतिक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने स्पा के मालिक और संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके से चार पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित निकाला (रेस्क्यू) गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 30 जून 2026 को पंचकुइयां रोड स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायत मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने फौरन एक विशेष टीम बनाई और योजना के तहत एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक (डिकॉय कस्टमर) बनाकर भेजा। जैसे ही संचालक ने पैसे लेकर महिला को कमरे में भेजा, इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मार दिया।

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान 39 वर्षीय अजय मल्होत्रा के रूप में हुई है, जो नबी करीम के मुल्तानी ढांडा का रहने वाला है। वह खुद को इस स्पा का मालिक और मैनेजर बताता था। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। फिलहाल रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top