Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, एनसीपी (अजित पवार गुट) ने अपने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं, जिनमें पार्टी सुप्रीमो और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को येवला सीट से और दिलीप वाल्से पाटिल को अम्बेगांव से टिकट दिया गया है।

वफादारों को मिला मौका
इस सूची में अजित पवार के साथ सत्तारूढ़ खेमे में शामिल हुए 26 विधायकों को भी फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमरावती से सुलभा खोडके और इगतपुरी से हीरामन खोसकर जैसे नाम भी शामिल हैं, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे।

छगन भुजबल येवला से मैदान में
कांग्रेस के दिवंगत नेता माणिकराव गावित के बेटे भरत गावित को नवापुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को डिंडोरी से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के पूर्व नेता राजकुमार बडोले को अर्जुनी-मोरगांव सीट से टिकट मिला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक चरण में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top