Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

भुवनेश्वर: ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक केंद्रीयपारा जिले में दस्तक दे सकता है, जिसकी रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। ओडिशा सरकार ने एहतियातन 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इस चक्रवात के कारण रेलवे ने 198 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ओडिशा सरकार ने डॉक्टरों समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, और विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

चक्रवात से निपटने की तैयारी पूरी
ओडिशा सरकार ने इस चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के विशेष राहत आयुक्त ने 14 जिलों के कलेक्टरों को बुधवार से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 3,000 से ज़्यादा जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। सरकार ने लगभग 6,000 राहत शिविर भी स्थापित किए हैं, जहां लोगों को रहने, खाने और अन्य ज़रूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

केंद्र से भी मांगी मदद
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सभी विधायकों से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बने रहने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस आपदा से निपटने के लिए कहा है। इसके अलावा, 51 ODRAF टीमें, 10 NDRF टीमें और 178 अग्निशामक दलों को तैनात किया गया है। राज्य ने केंद्र सरकार से 10 और NDRF टीमें और एक हेलीकॉप्टर भी मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top