Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से जुए/ऑनलाइन सट्टे में लगायी गयी 55690/- रूपये की नगदी, 07 मोबाइल फ़ोन तथा ताश की गड्डी हुई बरामद

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक निजी मकान में संचालित हो रहे अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टेबाजी के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से नकदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि त्यागी मार्केट स्थित एक मकान में जुआ खिलाया जा रहा है और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55,690 रुपये नकद, ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन तथा 89 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में जुआ संचालित किया जा रहा था, वह गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन का है। पुलिस के अनुसार वह अपने घर में लोगों को ताश के जरिए जुआ खिलाने के साथ-साथ ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा भी लगवाता था।

जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन से पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई को प्रेमनगर कोतवाली की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top