Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

** ज़रूरतमन्द बच्चों को बाँटे स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री

मथुरा( Satish Mukhiya): मथुरा रिफाइनरी ने डॉ भीमराव अंबेडकर का 134वां जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया| रिफाइनरी नगर स्थित एम्प्लॉईस क्लब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल ने कार्यक्रम के शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की|

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में आस- पास के स्कूलों के ज़रूरतमन्द बच्चे, रिफाइनरी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी, ऑफिसर्स एसोसिएशन और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी उयस्थित थे| सभी को संबोधित करते हुए श्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि डॉ अंबेडकर के नेतृत्व में भारत को एक मजबूत संविधान मिला जिसने हमें न सिर्फ अधिकार दिये बल्कि हमारे कर्तव्यों को भी परिभाषित किया है| उन्होने कहा कि बाबा साहब एक विद्वान थे जिन्होने देश से कई कु-प्रथाओं को मिटाने में योगदान दिया और जरूरतमंदों और महिलाओं के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया| उनका जीवन एक मिसाल है और हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए|

अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक कल्याण की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मथुरा रिफाइनरी ने 270 ज़रूरतमन्द बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामाग्री का वितरण किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की| इस कार्यक्रम की अगुवाई रिफाइनरी की एससी / एसटी एम्प्लॉईस वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) ने की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top